नई दिल्ली। जयपुरिया स्कूल ऑफ बिजनेस,इंदिरापुरम कैंपस में आयोजित तीन दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम “ASPIRE – Achieving Superior Performance in Relationship Excellence” का समापन अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर KalaKalp Sanskrutik Sansthana के वाइस प्रेसिडेंट एवं UN Global Cultural Leader श्री मोहित माधव का मुख्य संबोधन कार्यक्रम का केंद्रीय आकर्षण रहा।

अपने संबोधन में मोहित माधव ने कहा कि आज का प्रभावी नेतृत्व केवल कॉरपोरेट दक्षताओं तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि उसमें भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, मानवीय संवेदनशीलता और संबंधों की उत्कृष्टता का समावेश अनिवार्य है।
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि भारतीय कला और संस्कृति वैश्विक नेतृत्व को अधिक नैतिक, समावेशी और टिकाऊ दिशा प्रदान कर सकती है।

श्री माधव ने परफॉर्मिंग आर्टिस्ट्स को समाज का सांस्कृतिक नेतृत्वकर्ता बताते हुए कहा कि कलाकार राष्ट्र की आत्मा के संवाहक होते हैं और उनके भीतर नेतृत्व की स्वाभाविक क्षमता निहित होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे कला, संस्कृति और प्रबंधन के समन्वय से एक वैल्यू-बेस्ड करियर पाथ का निर्माण करें।
इस अवसर पर Jaipuria School of Business के निदेशक प्रो. (डॉ.) तपन के. नायक, डीन (एकेडमिक्स) डॉ. नितिन कुमार सक्सेना, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्वधा भरतिया तथा KalaKalp Sanskrutik Sansthana की संस्थापक निदेशक डॉ. अतसी मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
तीन दिवसीय ASPIRE कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में रिलेशनशिप एक्सीलेंस, वैल्यू-ड्रिवन लीडरशिप एवं सस्टेनेबल करियर डेवलपमेंट को सुदृढ़ करना रहा, जिसे प्रतिभागियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा व्यापक सराहना मिली।
Jaipuria School of Business एवं KalaKalp Sanskrutik Sansthana के इस संयुक्त प्रयास को कला, संस्कृति और प्रबंधन के क्षेत्र में एक नवोन्मेषी एवं प्रेरक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
