डेहरी ऑन सोन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पाली रोड स्थित ए प्लस किड्स जोन स्कूल में दिन भर रहा कार्यक्रम का दौर। झंडातोलन स्कूल की प्रचार्या सुतापा दास गुप्ता ने किया।
झंडातोलन बच्चों द्वारा विभिन्न परिधान में गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। नाटक एवं गानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही छोटे छोटे बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता भी कराया गया। प्रतियोगिता संपन्न होने के उपरांत प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले को पुरस्कार वितरण किया गया।

