डेहरी-ऑन-सोन ।अधिकारियों ने विधुत चोरी के विरूद्ध छापेमारी किया जिसमें तीन उपभोक्ताओं को चोरी से बिजली जलाते पकडा है। इन तीनो पर लगभग 40 हजार का जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाना में प्रथमिकी दर्ज कराई है।जेई हिमांशु भूषण ने बताया कि भुसउला निवासी मैनुदीन अंसारी को मीटर बाईपास कर व भडकुडिया निवासी मीणा देवी ,मंजु देवी के घर में बिजली काटने के बावजूद चोरी से बिजली जलाते पकडा गया है। इन सभी पर लगभग 40 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

भारतीय किसान संघ ने सीओ के विरुद्ध एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

डेहरी ऑन सोन।भारतीय किसान संघ ने डेहरी के अंचल पदाधिकारी पर वादों के निष्पादन में विलंब करने व वरीय पदाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी को गुरुवार को एक ज्ञापन दिया है। दिए गए ज्ञापन में यह कहा गया है कि अंचल पदाधिकारी डेहरी द्वारा विभिन्न दाखिल खारिज वादों में जानबूझकर विलंब किया जा रहा है।भारतीय किसान संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह के हस्ताक्षर युक्त उक्त आवेदन में ऐसे कई उदाहरण दिए गए हैं जिनमें अंचलाधिकारी द्वारा जानबूझकर मामले के निष्पादन में विलंब करने की बात कही गयी है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि वर्णित बिंदुवार तथ्य की जांच कर सीओ पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाए ताकि आम जनों को राहत मिले।
