औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। सोमवार को पुलिस ने हथियार के जखिरे के साथ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफल रही। पकड़ा गया तस्कर ओबरा थाना क्षेत्र के मखरा गांव निवासी धनंजय कुमार है। उसके पास से दो पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस एवं नगद रूपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस से पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि अवैध हथियार रखने के आरोप में वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस को सूचना मिली की एक कार सवार युवक अरवल की तहफ से अवैध हथियार और कारतूस के साथ औरंगाबाद होते हुए रांची जा रहा है। जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी मिली, पुलिस अधिक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो0 अमानुल्लाह खां के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी एवं डीआईओ प्रभारी साम इकबाल यादव सहीत अन्य सशस्त्र बलों के द्वारा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओवर ब्रिज के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जसोईया मोड़ की ओर से आने वाली एक कार को रोककर तलाशी ली गई। जिस क्रम में कार सवार युवक के कमरे से एक पिस्टल एवं कार से 7.65 एमएमस के 600 कारतूस, 7.62 एमएम के 100 कारतूस और 7.65 एमएम का एक मैगजीन सहीत 24 हजार रूपये नगद एवं दो मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी के विरूध्द आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया।

