डिजिटल टीम, डेहरी। डेहरी स्थित नवनिर्मित व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में वकीलों के लिए बन रहे वकातलखाना निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम पूरा हुआ। इस दौरान वहार न्यायालय डेहरी के एसडीजेएम श्री राजत दीप, मुंसिफ अर्चना कुमारी, श्री काशीनाथ गुप्ता और आचार्य सुनील कुमार दुबे संघ के अध्यक्ष श्री उमाशंकर पांडे मौजूद थे। अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय ने इसके लिए पूरे अधिवक्ता समाज की तरफ से शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हित के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। उनके कार्यकाल में निर्माण कार्य होने पूरे संघ के लिए गौरव की बात है। भूमि पुजन के इस कार्यक्रम में अधिवक्ता मुनमुन पाण्डेय, कमलेश कुमार, मिथलेश कुमार, सचिव रितेश कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, मनीषा दूबे, विनोद पाठक, अर्जुन सिंह, कमल सिन्हा, गोपाल राम, रविन्द्र कुमार, बैरिस्टर सिंह, श्वेता पाण्डेय, विजय सिंह, प्रवीण दूबे ,रविन्द्र सिंह आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन कमलेश कुमार ने किया। इसके अलावा संवेदक चंद्रकिशोर, प्रतीक सिंह, अभियंता माधव की भी उपस्थिति रही।

