डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंड कॉड लाइन पर ओवरहेड तार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ओवरहेड वायर पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पर भी गिरी है। ओवरहेड वायर के ट्रेन पर गिरने से दो-तीन यात्रियों के भी घायल होने की सूचना मिली। सभी यात्रियों को तत्काल सदर अस्पताल के लिए भेजा जा रहा है। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समेत कई यात्री ट्रेन भी जहां-तहां खड़ी हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल रेलवे के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे है और राहत-बचाव में काम में जुटे हुए हैं।

12801 While passing PSB station at 12.05 OHE wire and pento of 12801 entangle and broken. Due to that PSB UP & DN OHE power is off from 12.05. ARMV has been ordered and high official including DRM/DHN , are rushing into the spot immediately .
— DRM/DHANBAD (@drmdhnecr) November 11, 2023
At psb
Seriously injured labour – Chhabi Shekh -m-26
S/O Kairul Sheikh
Pvt labour of Murshidabad/WB
Injured persons-
(1) Sanjay Manjhi – m-24
Ticket no. -92194798/GS
From Kur to gaya
(2) Injured person not in position to talk
— DRM/DHANBAD (@drmdhnecr) November 11, 2023
