सासाराम (रोहतास) जिले के सासाराम- चौसा पथ पर समरडिहा गाँव के समीप अपराधियों ने एक बाइक सवार माँ- बेटे को हथियार की नोक पर लूट लिया है। इसकी जानकारी देते हुए पीड़ित नीतीश कुमार ने बताया कि वह अपनी माँ की तबीयत खराब होने के बाद सासाराम से इलाज कराकर अपने गाँव करगहर थानाक्षेत्र के घोरडीहां जा रहे थे। इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधी पीछे से आए और ओवरटेक कर बाइक को रुकवा लिया तथा हथियार दिखाते हुए गले से एक लॉकेट एवं सोने का चैन छीन लिया। वहीं माँ के गर्दन से भी एक लॉकेट इन अपराधियों के द्वारा छीन लिया गया। वहीं अपराधियों ने मोबाइल एवं बाइक की चाभी को भी छीन लिया था। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद मोबाइल एवं चाभी को फेेककर वहाँ से भाग निकले। घटना के बाद इसकी जानकारी पीड़ित ने अपने परिजनों को दी। जिसके बाद स्थानीय थाने में कार्रवाई के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है।

