सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में लगातार बैठकों का दौर चला। विदित हो की प्रदेश के सह प्रभारी एवं बस्ती, उत्तर प्रदेश के सांसद हरीश द्वीवेदी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया, प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष, विधान पार्षद सह शाहाबाद प्रभारी प्रमोद चंद्रवंशी, सांसद छेदी पासवान आज काराकाट व सासाराम लोकसभा का संयुक्त बैठक लिये। जिसमें कैमूर जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के साथ दोनों लोकसभा क्षेत्र के सभी पूर्व विधायक, विधानपार्षद, प्रदेश मंत्री पिंकी कुशवाहा, प्रदेश मंत्री अजय यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्र व पूर्व मंत्री बृजकिशोर विंद,कार्यक्रम प्रभारी रत्नेश कुशवाहा भी उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रोहतास, भाजपा सुशील चंद्रवंशी ने की। बैठक में मुख्यतः भारत सरकार के गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगमन और उनके स्वागत पर केन्द्रित रही। नवगठित तैयारी समिति के पदाधिकारियों, विधान पार्षद सभी विधानसभा के पूर्व विधायक, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी एवं विधानसभा संयोजकों से गृहमंत्री अमितशाह के आगमन को लेकर विभिन्न प्रकार की तैयारियों का विवरण लेकर दिशा निर्देश मंचासीन प्रमुख लोगों द्वारा दिया गया। जिसमें सभी विधान सभाओं के सभी बूथ व पंचायत क्षेत्र में भाजपा समर्थकों के बीच इस कार्यक्रम की जानकारी देकर सभा में आने और संपूर्ण संकल्पित राष्ट्र सुधार, आतंकवाद व अपराध रहित राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध गृहमंत्री अमित शाह के संदेश को सुनने के लिए क्षेत्र के लोगों को उत्प्रेरित करने और अधिकतम संख्या में नागरिकों को बुलाने की बात की गयी। विदित हो की अखंड भारत के सम्राट अशोक की जयंती स्थानीय रेलवे मैदान के स्टेडियम में मनायी जा रही है जिसमें गृहमंत्री का आगमन है। साथ हीं भारतवर्ष में सम्राट अशोक के प्रेषित आठ संंदेशों में बिहार के सासाराम में चंदन पहाड़ी पर बिहार का एकमात्र शिलालेख के अतिक्रमणमुक्त होने के बाद उसके स्थायी संरक्षण का विषय भी इसके केन्द्र में है। इसी बीच आज प्रधानमंत्री के मन की बात को भी सभा में उपस्थित सभी ने सुना। बैठक में दोनों लोकसभा के बूथ कमिटी, पन्नाप्रमुख आदि के गठन पर भी संबंधित पदाधिकारियों के साथ विमर्श हुआ।
बैठक का आरंभ पार्टी की परंपरा में शामिल पार्टी के पितृपुरुष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं.दीनदयाल उपाध्याय के छवि पर पुष्पांजलि के उपरांत हुई। बैठक में प्रमुखतः जिलामहामंत्री शशिभूषण प्रसाद, विजय सिंह, अरुण पांडेय, विधानपार्षद श्रीमती निवेदिता सिंह, संतोष सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेन्द्रसिंह, पूर्वविधायक जवाहर प्रसाद, राजेश्वर राज, ई.सत्यनारायण यादव, अशोक सिंह, निरंजन राम, शिवेश राम, रिंकी पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुनील कुशवाहा, बलिराम मिश्र, राकेश सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजेन्द्रसिंह भोला, जिलाउपाध्यक्ष संतोष पटेल, डॉ.शरत् चंद्र संतोष, विवेक सिंह, हरेन्द्र चंद्रवंशी, अशोक साह, रेखानागमणि, परमहंस सिंह, जिला प्रवक्ता मंगलानंद पाठक, संजय तिवारी, सत्यनारायण पासवान, अमृतासिंह, गुलबासो पांडेय, प्रमोद कुशवाहा, पंकज सिंह, रामायण पासवान, सुधीर चंद्रवंशी, आरती गुप्ता, गुप्तेश्वर गुप्ता, बबल काश्यप, मुन्ना शर्मा, सुमित सिंह बिट्टू, संजय सिन्हा आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!