डिजिटल टीम, औरंगाबाद। अंबा स्थित बटाने नदी पुल पार करने के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग पानी की तेज धार में बह गए जिसमें तीन को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि दो अन्य की तलाश एनडीआरएफ की टीम कर रही है। घटना मंगलवार की रात की हैं। दरअसल देव से अंबा जाने के लिए बटाने नदी पर बने पुल के काफ़ी उपर तक पानी की तेज़ बहाव थी और ये सभी पांच लोग एक बाइक पर सवार होकर पुल को पार कर रहे थे। ऐसे में जरा सी लापरवाही से लोगों की जान चली जा रही है जिसका लोगों को अंदाजा तक नहीं है।

घटना की सूचना पर कुटुंबा अंचलाधिकारी चंद्रप्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अंबा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार सहित अन्य मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों एवं गोताखोरों के सहयोग से खोजबीन की गई जिसमें तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया जबकि दो लोगों का पता नहीं चल पाया है। गोताखोरों ने कासमा थाना क्षेत्र के पखनोउर निवासी 45 वर्षीय शीला देवी, गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव निवासी संतोष पाल एवं दो वर्षीय सत्यम को सुरक्षित बाहर निकाला है। जबकि संतोष पाल की पत्नी प्रियंका देवी एवं एक वर्षीय पुत्र अभ्यम कुमार की खोजबीन जारी है।

 

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!