करगहर (रोहतास) पूर्व प्रखंड प्रमुख सह पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव की धर्मपत्नी पूर्व जिला पार्षद डॉ इंदु देवी से मिलकर शोक तथा पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इस दुख की घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं। विजेंद्र यादव एक अच्छे समाजसेवी, कुशल व्यवहार, व्यक्तित्व के धनी उच्च विचार समाज के पथ प्रदर्शक तथा कुशल व्यक्तित्व राजनीतिज्ञ एवं सामाजिक व्यक्ति थे। वे हमेशा समाज सेवा में लगे रहते थे। उनके असमय जाने से हम सभी काफी दुखित हैं। उनके जाने से जो रिक्ति हुई है उसे कभी भी भरा नहीं जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि दुख की घड़ी में सहायता देने हेतु यथासंभव भरपूर प्रयास किया जाएगा तथा हुई हत्याकांड में अपराधियों को छानबीन धर पकड़ कर न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। ऐसे महान विचार वाले समाज के अच्छे व्यक्ति विजेंद्र सिंह यादव को भगवान उनकी आत्मा की शांति दे। मौके पर करगहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता, कमलेश राय, मिथिलेश सिंह मुखिया, शिक्षक सीताराम पटेल, सत्येंद्र नारायण, मोहन पहलवान, बच्चा सिंह यादव आदि उपस्थित थे।

