डेहरी ऑन सोन। कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह के निधन पर गुरुवार को स्थानीय गांधी स्मारक में शोक्सभा आ आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा की उनके निधन से प्रदेश की राजनीति को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई संभव नहीं है। कांग्रेस नेता रोहन लाल मेहता ने कहा की बेहतर संसदीय पारी पूरी करने वाले सदानंद सिंह 10 बार कहलगांव से विधायक रहे थे। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वो लगातार काम करते रहें। शोक सभा के दौरान कांग्रेस नेता अनिरुद्ध सिंह, नवीन सिंह, गिरजा सिंह सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

