बाबा गणिनाथ जी जयंती महोत्सव को लेकर शनिवार को एनीकट बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरती गुप्ता ने किया . उन्होंने कहा कि बाबा गणिनाथ जी का महोत्सव डेहरी में मनाया गया. इसमें जिला के सभी स्थानों से श्रद्धालु भक्त उपस्थित हुए उन सभी का आस्था बाबा गणिनाथ से जुड़ा हुआ है इस समाज के लिए लगातार काम करते हुए सेवा समर्पण देती रहूंगी बाबा गणिनाथ हमारे पूर्वजों का कुल देवता है.

इस कार्यक्रम में यूपी के वृदावन के कलाकारों ने राधा कृष्ण की रूप धारण कर नृत्य संगीत भजन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. इस मौके पर बच्चियों द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता शुरू किया गया.इसमें छह प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया . इसमें तीन बच्चियों ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया. पहला स्थान डेहरी पानी टंकी के पांमी गुप्ता दूसरा स्थान तुंबा के काजल कुमारी व तीसरा स्थान सिधौली के रूबी कुमारी ने प्राप्त किया. इसके बाद मेंहदी प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के साथ इंटर व मैट्रिक में सर्वे श्रेष्ठ अंक से उत्तीर्ण हुए छात्रों को अखिल भारतीय हलवाई वैश्य समाज के अध्यक्ष व संरक्षक द्वारा कांपी कलम व अन्य उपहार देकर कर पुरस्कृत किया गया .इसके पहले अखिल भारतीय हलवाई वैश्य समाज द्वारा सुबह सात बजे कलश यात्रा निकाली गयी. इस दौरान सोन नदी पहूंच कर नदी पूजन, कलश पूजन कर कलश में जल भरकर बाबा गणिनाथ मंदिर में कलश स्थापित कर पांच सदस्यीय आचार्या के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा गणिनाथ के मूर्ति पर 101 लीटर दूध से रुद्राभिषेक किया गया .इसके बाद हवन पूजन आरती कर प्रसाद, महाप्रसाद वितरण किया गया .अखिल भारतीय हलवाई वैश्य समाज के नगर अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया शांति पूर्ण माहौल दो दिवसीय बाबा गणिनाथ महोत्सव संपन्न हुआ . इसके लिए सभी समाज के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं .मौके पर मुख्य संरक्षक महेंद्र प्रसाद, संरक्षक पूर्व मुखिया, हरिद्वार प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, डॉक्टर राम इकबाल ,उपाध्यक्ष- रामबली शाह, राजू गुप्ता बलराम गुप्ता, डा.मनोरंजन गुप्ता, महासचिव चंदन गुप्ता,कार्यक्रम प्रभारी संजीव कुमार संजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, विद्यासागर, आरती गुप्ता पूर्व जिला पार्षद ,सरवन गुप्ता सरपंच, गुड्डू गुप्ता, राहुल गुप्ता ,रवि गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता अजय गुप्ता सरपंच, कपिल प्रसाद सहित अन्य भक्तगण शामिल थे

