डिजिटल टीम, डेहरी आन सोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के पाली रोड स्थित एलआईसी गली में अज्ञात चोरों ने अरवल मेहंदीया निवासी शशि कुमार की मोटरसाइकिल शनिवार को चोरी कर ली । पुलिस के अनुसार वह साहू लौज के मालिक से मिलने उनके निवास एलआईसी गली में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर गए थे ।लौट कर जब वापस आए तो मोटरसाइकिल वहां नहीं पाए। बहुत खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मोटरसाइकिल चोरों का पता लगा रही है। वहीं, डालमियानगर थाना निवासी एक विवाहिता ने हैदराबाद रह रहे पति अमित कुमार ,ससुर व अन्य पर दस लाख रूपये दहेज की मांग को ले घर से भगा देने की प्राथमिकी महिला थाना में शनिवार शाम दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!