सासाराम (रोहतास) जिला जल एवं स्वच्छता समिति रोहतास की बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में की गई, जिसमें निम्न एजेन्डा की स्वीकृति दी गई। ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन का वित्तीय वर्ष 2023-24 मे 79 पंचायतों में कार्य करने हेतु योजना का अनुमोदन किया गया। पूर्व वित्तीय वर्षो यथा 2021-22 में 40, 2022-23 में 60 तथा 2023-24 मे 50 अर्थात कुल 229 पंचायतों मे अपशिष्ठ प्रबंधन का कार्य किये जाने का लक्ष्य है। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के 79 पंचायतों मे कार्य योजना के अनुसार 15 वीं वित्त आयोग से, 6वीं वित्त आयोग की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के 60 प्रतिशत राशि संबंधित ग्राम पंचायत क्रियान्वयन समिति के खाते में हस्तांतरित किया जायेगा। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन हेतु सभी उपकरणों का विभाग द्वारा दिये गये निर्धारित मानक के अनुरूप क्रय किया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 अन्तर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के मद का द्वितीय किस्त (40 प्रतिशत) संबंधित ग्राम पंचायत क्रियान्वयन समिति के खाते मे हस्तानांतरण किया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022 – 23 अन्तर्गत तरल अपशिष्ठ प्रबंधन का निपटान हेतु लक्ष्य संशोधित किया जायेगा। उक्त बैठक मे उप विकास आयुक्त रोहतास, जिला परिवहन पदाधिकारी रोहतास, डी०पी०ओ० मनरेगा, डी०पी०ओ० आई०सी०डी०एस० जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी, रोहतास आदि उपस्थित हुए ।

