सासाराम (रोहतास) जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोहतास की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन 2023 से संबंधित किये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक आहूत की गई। उक्त समीक्षात्मक बैठक
मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी कोषांगो के वरीय नोडल पदाधिकारियों को निम्नांकित निदेश दिये गये। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कार्मिक कोषांग को निदेश दिया गया कि सभी मतदान कर्मियों को दिनांक 08.06.2023 तक उनके खाते में भुगतान अवश्य कर दिया जाय। सामग्री कोषांग की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि निर्वाची पदाधिकारी को दिनांक 06.06.2023 तक मतदान केन्द्रवार सामग्री उपलब्ध करादें तथा निर्वाची पदाधिकारी उक्त मतदान सामग्री का मिलान करते हुए सामग्री प्राप्त करेंगे।
मतदान के पश्चात ई०वी०एम० रिसिविंग तथा मतगणना बाजार समिति तकिया, सासाराम होनी है। अतः स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हाल की तैयारी राज्य निर्वाचन आयोग के मानक अनुसार दिनांक08.06.2023 तक कर लिया जाये। गर्मी के मौसम को देखते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी को पानी व्यवस्था करने का निदेश जिला निर्वाचन
पदाधिकारी द्वारा दिया गया।
०वी०एम० संग्रहण मतगणना दिन मतगणना हॉल में सी०सी०टी०मी० अधिष्ठापन, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, प्रशासनिक भवन मे नियत्रण कक्ष, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कक्ष एवं प्रेक्षक कक्ष की तैयारी के साथ अन्य व्यवस्था का
निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। ई०वी०एम० संग्रहण, मतगणना के दिन साईनेज आदि की व्यवस्था करने का निदेश उप निर्वाचन पदाधिकारी रोहतास को दिया गया।

