प्रीतम कुमार, रोहतास। जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने आज सासाराम शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विशेष दत्तकग्रहण संस्थान का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या, उनके कार्यों और यहां पर डॉक्टर के विजिट का जायजा लिया। जिला बाल संरक्षण इकाई (एडीसीपीयू) के पदाधिकारी श्री राजीव रंजन ने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि इस दत्तकग्रहण संस्थान में कुल 10 कर्मचारी काम कर रहे हैं और डॉक्टर हफ्ते में दो दिन या फिर कॉल पर आते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि डॉक्टर के लिए एक रोस्टर बनाकर उनका यहां आना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आगे पूछा कि यहां वर्तमान में कितने बच्चे हैं। इस पर पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में यहां दो बच्चे हैं। उनका नाम वर्षा और विक्की है। वर्षा यहां दो महीने पहले ही आई है और विक्की का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों का वैक्सीनेशन कार्ड बनाने और उनके उम्र के हिसाब से वैक्सीनेशन कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने दो वर्षीय वर्षा से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टर को निर्देश दिया की बच्ची को हाई प्रोटीन, मल्टीविटामिन आदि आवश्यकतानुसार देना सुनिश्चित करें। बच्ची के लिए एक डाइट चार्ट तैयार करने और उसकी समुचित देखभाल करने का भी उन्होंने निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संस्थान में सदर अस्पताल में एक-एक पालना लगाने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संस्थान के कार्यालय, कोऑर्डिनेटर रूम, पालना रूम, रसोईघर एवं स्टाफ रूम आदि का निरीक्षण किया। मौके पर एडीसीपीयू, सिविल सर्जन, चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के चेयरपर्सन सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारीगण एवं संस्थान के कर्मचारीगण मौजूद थे।

*
पप्र

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!