अकोढी़गोला (रोहतास)स्थानीय मुख्य बाजार स्थित गांधी सेवा आश्रम के प्रांगण में श रोहतास जिले के चर्चित फाइटर श्यामानन्द को युवाओं ने सम्मानित किया। बजरंग दल के कार्यकर्ता विकास कुमार ने कहा की आज जिला ही नही पूरे ही हिंदुस्तान की गर्व की बात है कि रोहतास जिले के लाल ने फाइटिंग में अपना दमखम दिखाया। अब बिहार के लाल विभिन्न क्षेत्रों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं. वहीं अब बॉक्सिंग में भी देश,प्रदेश सहित अपना जिले के नाम झंडा बुलंद हो रहे है. इसी कड़ी में बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले श्यामानंद जिन्होंने मैट्रिक्स फाइट नाइट-10 में अपने शानदार प्रदर्शन से देश, प्रदेश सहित जिला तथा गांव का नाम रोशन किया है। युवाओं को सम्बोधित करते हुए श्याम आनंद ने कग की मेरा अगला लक्ष्य विश्व स्तरीय प्रतियोगिता को जीतकर भारतीय तिरंगा को लहराना है ।भारत को प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति कर विश्व गुरु के पुनर्स्थापन हेतु मेरा यह जीवन समर्पित है।

उन्होंने कहा की कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। बशर्ते की समाज एवं देश का समर्थन उसे प्राप्त हो। पाँच दिन पूर्व 25 वर्षीय श्यामानंद नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मल्टी मार्शल आर्ट फाइटिंग प्रतियोगिता में मिस्र के वीडो मोहम्मद को दो मिनट से भी कम समय में धूल चटा दिया था। उन्होंने जीत के बाद अपना मक्तव्य देते हुए कहा कि मेरे विरोधी फाइट रेसलिंग एरिया में ही भारतीय पहलवानों को फाइट करने नहीं आती है। पहलवान प्रतियोगिता के पहले बोल रहे थे कि भारतीय पहलवानों को फाइटिंग नहीं आती।लेकिन मैंने उन्हें समझा दिया कि भारतीय पहलवान सब पर भारी है।उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने की है। समय आने पर इसे कर दिखाऊंगा।
श्यामानंद ने बताया कि अगर इसी प्रकार से समाज का सहयोग मिला तो मैं अपना लक्ष्य अवश्य प्राप्त करूंगा और देश, प्रदेश, जिला तथा गांव का नाम रोशन करूंगा। मौके पर प्रो0 ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज कुमार, संजय गुप्ता,राघवेंद्र गुप्ता, अंकित कुमार,डॉ0 हरिनारायण सिंह, अनोज कुमार, राजन सोनी आदि मौजूद थे।
फोटो
