डिजिटल टीम, भभुआ। भभुआ थाना के परसिया गांव में आपसी विवाद में जमकर हंगामा होने की खबर मिल रही है। जानकारी मिलने के बाद दोनो पक्ष से 15 लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार कि रात किसी बात को लेकर गाँव मे दो पक्षो के लोग आपस मे भीड़ गए। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुच कर दोनो पक्षो को समझाबुझा कर वापस लौट गई ।फिर आज दोनो पक्ष आपस मे भीड़ गए। जिसको लेकर जमकर पथराव हुई। इस दौरान चार ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। दो चार लोग को मामूली चोट आई। इस मामले में एक पक्ष का कहना था कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर का प्रतिमा स्थापित बिहार सरकार के जमीन मे किया गया था। उसी को लेकर एक पक्ष के लोग मारपीट कर मूर्ति को उखाड़ फेंक दिए। जिसको लेकर दूसरा पक्ष थाने में पहुंचा।

इस मामले में भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि कल देर शाम सूचना मिली कि भभुआ के परसिया गाँव मे आपसी विवाद में मारपीट की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षो से लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में दोनो पक्षों ने संबंधित थाने में आवेदन दिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले का जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
