गोलू कुमार, दरिहट। दरिहट थाना क्षेत्र के दरिहट मुख्य बाजार में एक लम्बी ट्रक के ट्रॉली पर गैस टैंकर लदी सड़क के किनारे स्थित तीन घरों के बीच फंस गया. जिससे तीन घर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक की ट्रॉली फस जाने से घंटों यातायात बाधित रहा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार की देर रात लगभग ढाई बजे की है। बताते चलें कि विशाल टैंकर में 74 चक्के हैं। दरिहट मोड़ के पास संकीर्ण सड़क होने के कारण टैंकर तीन मकानों में जा बीच फंस गया। जब यह घटना हुई तो बहुत जोर की आवाज के साथ मकान का सड़क तरफ का हिस्सा गिर गया। मकान में रह रहे लोग उस समय सो रहे थे। वे सभी भूकंप के झटके समझ कर भागे, लेकिन सभी ने जब बाहर निकलकर देखा तो विशाल टैंकर घर में भिड़ा है। अक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़ लिया है। बताते हैं कि टैंकर खाली था, जिसे गुजरात से बंगाल के दुर्गापुर गैस प्लांट जाना था। सूचना पर दरिहट पुलिस ने फंसे टैंकर को निकालने में काफी मस्कत करना पड़ा। अंततः ट्रॉली सड़क के किनारे छज्जे को तोड़ते हुए निकला।

जिन तीन लोगों का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है, उनमें उमा शंकर गुप्ता, गोपाल प्रसाद एवं संजीव कुमार के मकान शामिल हैं। टैंकर के दोनों तरफ इंजन है। पीछे वाले इंजन की सहायता से घंटो बाद निकालने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद डेहरी-नासरीगंज रोड में वाहनों को डायवर्सन से भेजा जा रहा है। इधर पीड़ित परिवारों ने मुआवजे की मांग की है एवं उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि टैंकर को हटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टैंकर हरियाणा के नंबर एचआर 55टी5722 का है, इस ट्रांसपोर्ट कंपनी को भी सूचित किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त मकान मालिक के लिखित आवेदन पर कारवाई की जाएगी।

