सर्जरी के पहले रोकने में मददगार हैँ, फिजिओथेरेपी और होलीस्टिक थेरेपी -डॉ. शादाब रेयाज

डिजिटल टीम, डेहरी. डेहरी के प्रतिष्ठित डॉ. निषाद क्लिनिक में 5 दिनों की बोन सेटिंग सह कइरो प्रैक्टिक कार्यशाला में देश विदेश के चिकित्सकों का जुटान हुआ है. कार्यशाला में थाईलैंड, नेपाल और भुटान सहित देश के कई राज्यों के चिकित्स्क भाग ले रहे हैं. इस दौरान अदरी देवी मेमोरियल अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शादाब ने गठिया, वात रोगों के रोकथाम एवं सर्जरी से बचाव संबंधित बातों पर प्नकाश डाला.



डॉ सावन के अनुसार, बोन सेटिंग एवं बोन आलाइनमेंट स्पेशयलिस्ट हरियाणा से डॉ. अमित, दिल्ली से दीपक कटारिया, पटना से भौतिक चिकित्स्कों में से डॉ. अलोक भारती, डॉ. नीलोफर, महाराष्ट्र से नीलेश एवं पंकज जीरापुरे थेरेपीस्ट, थाईलैंड (बैंकॉक से ) थेरेपिस्ट हेमम एवं अन्य 20 चिकित्स्कों के वे सभी मशहूर भौतिक चिकित्स्क डॉ एस के निषाद से ट्रेनिंग ले रहे हैं. जिसमें शरीर के अलग अलग तरह के दर्द, लकवा, नस संबंधित समस्या, बॉडी alignment इत्यादि पर एडवांस कार्यशाला में जानकारी दी जा रही है.

