डेहरी फोटोग्राफर एसोसिएशन ने रविवार को सुबह मानिकपुर मैदान में होली मिलन सह फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया।
क्रिकेट मैच में दो टीमें शामिल हुई। मैच संस्था की टीम एसोसिएशन 11 एवं उनके सहयोगी की टीम कैमरामैन 11 के बीच मैच हुआ।

दोनो टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया । इस मैच को कराने का उद्देश्य यह था कि व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता को छोड़ कर एक दूसरे के नज़दीक आए एवं एक दूसरे को जानने का मौका मिले ।

स्कोर बोर्ड
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में कैमरामैन 11 ने 144 रन बनाए वही जवाब में एसोसिएशन 11 की टीम ने 10 ओवर में 67 रन ही बना पाई।
कैमरामैन 11 ने इस मैच को 77 रनों से जीत लिया। बेस्ट बॉलर नरेंद्र कुमार रहे जिन्होंने एक ओवर में तीन विकेट लिया बेस्ट बैट्समैन अजय कुमार रहे जिन्होंने 56 रन बनाया। उन्हें मोमेंट से पुरस्कृत किया गया। कैमरामैन 11 के कप्तान रहे सौरभ कुमार को जीत का कप दिया गया एवं एसोसिएशन 11 के कप्तान जयप्रकाश मौर्य को रनर का ट्रॉफी दिया गया।
मैच में शामिल सभी खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया गया। साथ ही दोनों अंपायर एवं स्कोर लिखने वाले को भी मेडल से सम्मानित किया गया।
साथ ही होली मिलन के अवसर पर अनुशासित रहते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामना दी एवं होली के गानों पर ठुमके लगाकर लोगों ने ऊर्जा और जश्न के साथ भाईचारा का परिचय दिया।
संस्था के अध्यक्ष जय प्रकाश मौर्य,उपाध्यक्ष संदीप जयसवाल,सचिव सोनू कुमार, कोषाध्यक्ष ऋतुराज मौर्य, उपसचिव मुकलेश कुमार उप कोषाध्यक्ष पंकज,महामंत्री बिजय निषाद सहित अन्य सदस्य एवं दर्शकों ने मैच और होली मिलन का आनंद उठाया।
