तिलौथू के सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को विभाग स्तरीय प्रश्नमंच सह विज्ञान-गणित प्रदर्शनी का उद्घाटन वंदना सत्र के साथ हुआ। इस दौरान रोहतास विभाग के विभाग निरीक्षक उमाशंकर पोदार के नेतृत्व में विभिन्न शिशु मंदिर, विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य, आचार्य अपने विद्यालय के शिशु वर्ग, बाल वर्ग किशोर वर्ग के भैया- बहनों के साथ विभिन्न विषयों के प्रश्न- मंच प्रतियोगिता जैसे वैदिक गणित, विज्ञान, अंग्रेजी,संस्कृविज्ञन,संस्कृत तथा संगनक में भाग लिए। इसके अलावा विभिन्न विषयों में पत्रवाचन में भैया- बहनों तथा आचार्य की सहभागिता रही।



कार्यक्रम के दौरान लालबिहारी साह, पूर्व प्रधानाचार्य जंगलेश चौरसिया, राधेश्याम तिवारी, प्रधानाचार्य धनंजय शर्मा के अलावा विद्यालय शिक्षक और शिक्षिका के अलावा शशि भुषण प्रसाद, महेंद्र ओझा के अलावा स्थानीय लोग भी मौजूद थे। विद्यालय को दुल्हन की तरह सजाने में छात्र-छात्राओं ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई। परिसर में रविवार को विज्ञान और गणित की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

