दावथ (रोहतास) थाना क्षेत्र के पंच मंदिर के पास जय बजरंग क्लब के सौजन्य से होली मिलन समारोह सह दो गोला फाग गायन का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन दावथ के पूर्व मुखिया चंद्रमा एवं खाना बना सरपंच विजय बहादुर ने फीता काटकर किया। संचालन पूर्व उप प्रमुख हरिहर राय ने किया।
जहाँ दोनों व्यास के पारंपरिक होली गीतों पर रात भर झूमे श्रोता।
कार्यक्रम में पारंपरिक होली गीतों को गाने के लिए दो गोला प्रतियोगिता में बक्सर जिला के व्यास प्रमोद अकेला एवं बलिया के व्यास मंटू मतलबी के बीच फाग गायन शुरू किया गया, जिसमें सर्व प्रथम व्यास अकेला ने होली खेले रघुवीरा, अवध में होली खेले रघुवीरा, गाकर सभी श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी तरह दोनों व्यासों ने बारी बारी एक से बढ़कर एक भोजपुरी, श्रृंगार रस एवं पारंपरिक होली गीतों को गाकर सभी श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी,
इसके पूर्व कार्यक्रम के आयोजक बजरंग क्लब के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र भेंट कर किया।वहीं सभी आगंतुकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी, मौके पर फौजी राधेश्याम यादव, विनोद महतो, महावीर यादव, रविंद्र यादव, रमेश पाल, राम ध्यान प्रसाद, मदन मोहन मालवीय संदीप शर्मा सहित जदयू नेत्री मालती मौर्या, संदीप यादव, बीडीसी राजेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मुखिया प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के साथ ही दर्जनों जनप्रतिनिधि थे।

