अकोढ़ी गोला- एक नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म के असफल प्रयास के मामले में एक एक साल से फरार चल रहे विधुत विभाग के अकोढ़ी गोला जेई दीपक कुमार को नवादा जिला पुलिस की टीम ने अकोढ़ीगोला पुलिस के सहयोग से गुरुवार की देर रात गिरफ्तार किया है। जेई की गिरफ्तारी अकोढ़ीगोला थाना से सटे बांक पावर सब स्टेशन के समीप से हुई है।गिरफ्तारी के बाद नवादा पुलिस गिरफ्तार जेई को नवादा ले गई।

नवादा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार जेई दीपक कुमार वर्ष 2022 में अकबरपुर क्षेत्र में विधुत विभाग में जेई के पद पर पदस्थापित था।इसी दौरान जेई ने थाना की एसपीओ के पद पर तैनात फुलवा देवी के घर जाकर विधुत मीटर व तार को नोचते हुए उसपर प्राथमिक दर्ज की थी। जबकि बिजली चोरी कांड की जांच में यह पाया गया कि फूलवा देवी एक वैध उपभोक्ता थी। दर्ज प्राथमिकी के कुछ दिन बाद फूलवा देवी की प्रतिक्रिया जानने की नीयत से जेई दीपक कुमार उसके घर में पहुंचा व फूलवा देवी की अनुपस्थिति पर उसकी नाबालिक बेटी को चारपाई पर पटक कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
युवती के चिखने-चिलाने के बाद जब लोग जुटे तो किसी तरह वह भाग कर अपनी जान बचाई। इस मामले में अकबरपुर थाने में 5 अप्रैल 2022 को कांड सख्या 143/22 दर्ज की गई। जेई पर पास्को एक्ट व नाबालिक युवती से दुष्कर्म के असफल प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दर्ज प्राथमिकी के बाद के एसडीपीओ व एसपी द्वारा कांड के अनुसंधान उपरांत कांड को सत्य पाया गया। घटना के कुछ माह बाद ही नवंबर में जेई का पदस्थापन अकोढीगोला क्षेत्र में हो गया । जेई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पुर्व में उसके घर बक्सर जिला के साहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रवलिया में छापामारी की थी। इस दौरान जमानत लेने के लिए जेई द्वारा उच्च न्यायालय तक प्रयास किया गया।
