संवाददाता, सासाराम. रोहतास जिला ट्रक एसोसिएशन की एक बैठक सासाराम के सिविल लाइन में आयोजित की गई। बैठक में ट्रक ऑपरेटरो की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनय सिंह ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से बंजारी में स्थित डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के माल ढुलाई को लेकर उसके क्रियाकलापों पर नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही आरोप लगाया गया कि ट्रकों की जगह कृषि कार्य में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर से आसपास माल सप्लाई की जा रही हैं। जिससे स्थानीय ट्रक ऑपरेटर को काफी परेशानी हो रही है। उन्हें उचित भाड़ा नहीं मिल पा रहा है। साथ ही जबरन ओवरलोड माल लादने का भी आरोप लगाया गया है। इस बैठक में बंजारी के लिए नए अध्यक्ष की प्रतिनियुक्ति की गई। मेघनाथ सिंह को बंजारी का नया एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें जिलाध्यक्ष ने अंग वस्त्र एवं सर्टिफिकेट भेट किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक मालिक इन दिनों काफी परेशान हैं। जिसकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए।

