डिजिटल टीम, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार विधानपरिषद के सदस्य श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने बिहार के अप्रवासी पूर्वांचली वोटरों को साधने का प्रयास शुरू कर दिया है। कुशवाहा बिहार के सीएम नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। प्रभारी नियुक्त होने के बाद वे दिल्ली पहुंचे हुए है। इस दौरान दो दिवसीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी करने के बाबत संवाद भी कर रहे हैं। दिल्ली के बुराड़ी सरीखे पूर्वांचली, बिहार मतदाताओं से भरे इलाके में लोगों को जोड़ने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। दिल्ली पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यालय में स्वागत किया। इसके अलावा नोएडा में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू की सदस्यता लोगों ने ग्रहण की। इसी कड़ी में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक की और केजरीवाल पर तंज कसा। उन्होंने केजरीवाल सरकार की तुलना लालू के राज से भी की। जो पूरी तरह भ्रष्ट्राचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। बिहार में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था जिस तरीके से नीतीश सरकार ने की वो पूरे देश के लिए एक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय पदाधिकारियों से बातचीत कर वे दस सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी के तौर पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने समाज के सभी वर्ग के हित के लिए काम किया है। आज बिहार अपराध मुक्त है और शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क बेहतर स्थिति में है तो इसके लिए पूरा योगदान नीतीश कुमार को दिया जाना चाहिए। उन्होंने पंचायती राज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दिए आरक्षण का भी जिक्र किया। जो देश में पहली बार हुआ। बैठक के दौरान दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, संगठन महासचिव अशोक कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राय, रवि कुशवाहा, गौरी शंकर राजहंस, पवन कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सीताराम राय, संतोष पटेल, अवधेश सिंह, अवधेश सिंह, शोभा सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!