डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। नवरात्रि के पहले दिन पूरे शहर में भक्तिमय माहौल दिखा। कलश स्थापना के बाद लोगों ने माता दुर्गा की पुजा अर्चना की। बाजार में भी लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शहर के सभी मंदिरों की विशेष सजावट की गई है। इस दौरान भक्तों ने माता दुर्गा को याद किया और फूल साम्रगी चढ़ाई। प्रसाद का वितरण भी किया गया। ओम शिव शक्ति मंदिर बारह पत्थर में विधि विधान से ब्राह्णणों ने पुजा अर्चना की। मंत्रोचारण की गुंज सुनने को मिली। शहर के तमाम मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। आचार्य पवन कुमार तिवारी, आचार्य कैलाश द्विवेदी, रविंद्र पाण्डेय ने पूरे दिन वैदिक मंत्रों के साथ अनुष्ठान समपन्न करवाया। इस दौरान यजमान के तौर पर मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पवन कुमार झुनझुनवाला और उनकी पत्नी मीना झुनझुनवाला मौजूद थे। पुजा अर्चना के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अर्जुन केशरी, श्रवण कुमार अटल, समाजसेवी गड्डू चंद्रवंशी, सन्नी, नीरज, अनुप कुमार सहित भारी संख्या में महिला और पुरुषों की सहभागिता रही।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!