डिजिटल टीम, हाजीपुर- वैशाली में स्कूल में घुसकर संचालक की हत्या कर दी गई। बदमास खिड़की से घुसे और सिर में गोली मार कर बाग निकले । उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राइवेट स्कूल संचालक कैंपस में ही कमरे में परिवार के साथ रहता था । वारदात के समय संचालक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ थे। बेटी ने कहा कि हमारेआखों के सामने ही पिता को गोली मार दी।घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी की है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी सुधीर कुमार( 40) 10वीं तक स्कूल चलाते हैं। सुधीर कुमार के ससुर हरी विलास पासवान ने बताया कि सुधीर का स्कूल के मकान मालिक से विवाद चल रहा था।

