सासाराम। पंचायती राज मंत्री एवं चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोशल मीडिया के फेसबुक के माध्यम से भी उनके समर्थक और चाहने वाले लोगों ने दी बधाई। वहीं सासाराम में स्थित वृद्धाश्रम में वृद्ध लोगों के हाथों से केक कटवाया गया और फल एवं मिठाईयां बांटी गई। पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम के जन्मदिन पर उनके समर्थकों और चाहने वाले उनकी लंबी आयु के लिए भगवान से दुआ की। बताते चलें कि मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम का जन्मदिन एक अलग खास अंदाज में उनके समर्थकों ने सासाराम स्थित वृद्धाश्रम में मनाया। जन्मदिन पर लोग होटल रेस्टोरेंट एवं अपने घरों में केक काटकर पार्टी सलेबरेट करते हैं। लेकिन मंत्री के समर्थकों ने जन्मदिन को खास बनाने के लिए वृद्ध दिव्यांग असहाय लोगों के बीच उत्साह पूर्वक मनाकर एक अच्छा समाज को संदेश दिया। मौके पर निरंजन चौहान उर्फ मुन्ना सिंह, पृथ्वी सिंह, चन्दन सिंह, अरविंद पाण्डेय,राजू राम,पुनीत कुमार, संतोष कुमार, धर्मेन्द्र दुबे, बृजकिशोर तिवारी, सुनील पासवान, दिनेश चौधरी,उमेश कुशवाहा सहित अन्य लोग वहां मौजूद थे। पंचायत राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम को जन्मदिन पर ओमप्रकाश पांडे उर्फ पप्पू पांडे, समाजसेवी रमेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, समाजसेवी नवीन कुमार सिंह,श्री निवास सिंह उर्फ दास जी, रोहित सिंह चौहान,बबी सिंह,बारूद सिंह, सन्नी सिंह कंचनपुर, बिरेंद्र सिंह, गोकुल सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।

