डेहरी ऑन सोन (रोहतास) दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम झारखंडी महादेव मंदिर के प्रांगण में सोमवार को लाइव प्रसारण के द्वारा किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत आज वहां सफाई अभियान चलाया गया तथा झारखंडी महादेव के महंत श्री पुरुषोत्तचार्य जी को निमंत्रण दिया गया कि कल वे कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे एवं अन्य पुजारी को भी निमंत्रण दिया गया। सफाई अभियान में मुख्य रूप से डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष राजीव सिंह, नगर महामंत्री कुंवर सिंह, प्रभात शेखर सिंह, समाजसेवी संजय पासवान, उमा पासवान, कामेश्वर यादव, अरुण कुमार, घुरा साह, नंदकिशोर यादव, नंद गोपाल, मुरारी, सुनील शर्मा, पताली सिंह, गोपाल, विनोद पासवान, अजय कुमार इत्यादि शामिल थे। नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम की शुरुआत झारखंडी महादेव की पूजा अर्चना के साथ की जाएगी तथा टीवी द्वारा सीधा प्रसारण लोगों को दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सतनारायण सिंह उपस्थित रहेंगे।

