डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति सह गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी अवधेश नारायण सिंह से रविवार को डेहरी स्थित सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में प्राइवेट स्कूल के कई संचलकों, शिक्षकों एवं विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों , शिक्षकों व समाजसेवियों ने मुलाकात की। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा किया। वहीं मौजूद स्कूल संचालकों एवं प्राचार्यों द्वारा बताए गए कई समस्याओं पर विचार विमर्श किया तथा निराकरण के लिए उपाय सुझाया तथा निकट भविष्य में डेहरी क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र को और सुदृढ़ बनाने के विभिन्न कार्य योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शिक्षा व शिक्षक संस्कारों के नींव देने वाले होते हैं, इनके द्वारा दिए गए उच्च संस्कारों से ही सभ्य समाज का निर्माण होता है और इन्हीं संस्कारों के कारण सबको एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। व्यक्ति की समय और जिंदगी और उसकी कीमत का सदुपयोग बताने वाला शिक्षक ही होता है। मौके पर प्रतिनिधि प्रकाश गोस्वामी, गुरुकुल स्कूल सुजानपुर के प्राचार्य ई कुमार सविनय, श्री अरविंद एकैडमी के अरविंद भारती, राधा शांता महाविद्यालय तिलौथू के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह, महिला कॉलेज डेहरी डालमियानगर के प्राचार्य डॉ दिग्विजय सिंह, जगजीवन कॉलेज डेहरी के प्राचार्य डॉ बलिराम सिंह , प्रो विनय कुमार सिंह, डॉ वीरेंद्र शंकर सिंह, प्रो डॉ अनिल कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

