डेहरी-ऑन-सोन। संत रविदास जी बचपन से ही बहुत धार्मिक थे और उन्होंने अपने जीवन के दौरान कई धर्म ग्रंथो का अध्ययन किया था। उक्त बातें समाजसेवी कक्कू खान ने निर्माणाधीन संत रविदास आश्रम पहुंचने के बाद कही। संरक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु पहुंचे लोगों के बीच कहा कि मंदिर निर्माण में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि रविदास जी एक महान संत कवि और समाज सेवक थे जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हुआ था उनके समय में कहावत प्रचलित हुई थी मन चंगा तो कठौती में गंगा। इस मौके पर रविदास आश्रम के महंत अशोक दास, वकील राम, वरिष्ठ नागरिक राम लगन सिंह यादव, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।

