सासाराम (रोहतास) अपर समाहर्त्ता- सह-अपर जिला दण्डाधिकारीरोहतास की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन डी०आर०डी०ए० सभागार में किया गया। बैठक ऑनलाईन, म्यूटेशन, परिमार्जन, भू–दखल, कब्जा प्रमाण पत्र, जमाबंदी का डिजिटाइजेशन, मापी, अतिक्रमण, सी0डब्लू0जे0सी0,
एम0जे0सी0, बंदोबस्ती, दखल – दहानी आदि से सम्बंधित मामलों की समीक्षा की गई तथा ससमय मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया गया। बैठक में भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, डिहरी तथा बिक्रमगंज, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा, सभी अंचलाधिकारी तथा सभी राजस्व पदाधिकारी उपस्थित हुए।

