डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास). रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडि गांव से पुलिस ने एक जला शव बरामद किया है। बताया जाता है कि का शव का हाथ पांव बंधा हुआ था। जिसके बाद पुलिस विभिन्न स्तर से मामले की जांच कर रही है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को सूचना मिली कि गांव के बाहर सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ है जिस का आधा भाग जला हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक के शव के पहचान की कोशिश की जा रही है।

