नौहट्टा ।चुटिया थाना क्षेत्र के पंडुका बीघा टोला मैदान मे वज्रपात होने से गौतम कुमार (13)की मौत हो गयी। बताया जाता है कि गौतम सायकिल चला रहा था कि उसी पर वज्रपात हो गया। आनन फानन मे रेफरल अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ रामप्रवेश राम ने बताया कि मुआवजा की प्रक्रिया की जाएगी।

