समस्तीपुर। बिहार मे समस्तीपुर जिले के रोसड़ा मे पिछले दिन नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अरूण महतो की हुई नृशंस हत्याकांड के मामले मे पुलिस ने 25 हजार का इनामी मुख्य शूटर मो. अबरार को गिरफ्तार कर लिया है। रोसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शिवम कुमार ने शनिवार को यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जिले के मुसरीघरारी स्थित एक ठिकाने पर आज छापेमारी की और वहां से हत्याकांड का मुख्य शूटर मो.अबरार को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की वैशाली एवं मुजफ्फरपुर पुलिस को भी कई लूट कांड में तलाश थी। डीएसपी ने बताया कि पिछले 7 सितंबर को रोसड़ा थाना क्षेत्र में रोसड़ा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अरूण महतो की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *