सासाराम (रोहतास) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद शरद पवार का 81 वां जन्मदिन मनाते एनसीपी जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शुरू से अभी तक देश के राष्ट्रीय पार्टी है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार देश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कई बार बने और महाराष्ट्र के कई बार मुख्यमंत्री बने। लगातार शुरू से लेकर अभी तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं और आगे देश के प्रधानमंत्री बनने का उम्मीद है। शरद पवार के जन्मदिन किसान विजय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 81 वां जन्मदिन को किसान विजय दिवस के रूप में मनाया गया। जन्मदिन मनाने वाले में मुख्य रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह चंद्रपुरा, जिला उपाध्यक्ष अमीर इकबाल बाली, जिला प्रवक्ता विमलेश सिंह, जिला महासचिव परशुराम सिंह, अब्दुल मजीद, बिंदकेशावरी सिंह, अति पिछड़ा के जिला अध्यक्ष जोगिंदर पाल, सासाराम नगर अध्यक्ष आरजू आलम, गुड्डू खान, कार्यकारी अध्यक्ष मंजू कुशवाहा, सचिव विजय कुशवाहा, गोविंद रजवार, चंद्रकला चौधरी, बृज बिहारी राय, त्रिपुरारी उपाध्याय, परशुराम गुप्ता, नंदकिशोर सिंह, उमेश राम, रमेश यादव सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शरद पवार के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए।

