दरिहट (रोहतास)। डेहरी प्रखंड के टड़वा स्थित खेल मैदान में नेचर विलेज टीम के सौजन्य से शनिवार को प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया। वही मैंच का उद्घाटन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता व समाजसेवी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने फीता काटकर किया। वही पहले मैच में उत्तर प्रदेश के वाराणसी के टीम ने बिहार के नासरीगंज टीम को 13 रन से हराया.वही दूसरा मैच ढे़लाबाग बनाम दरिहट के बीच हुआ. जिसमें दरिहट की टीम ने जीत हासिल की। प्रीमियम लीग टूर्नामेंट का आयोजनकर्ता से मिली जानकारी के मुताबिक यह मैंच प्रतिवर्ष कराया जाता है जो 31 दिसंबर से प्रारंभ होकर 2 जनवरी को फाइनल मैच खेलाया जाता है। राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि इस तरह का आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है. उन्होंने कहा लोजपा (रामबिलास) के राष्टीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन को साकार करने के लिए उनके हाथों को मजबूत करे. वही राजद के वरीय नेता बुचुल सिंह ने आयोजन टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल में भी युवाओं का भविष्य है. युवा खेल को लग्न व मेहनत से खेले तो इसके भी असीम संभावनाएं है. आयोजकों ने कार्यक्रम में आये अतिथियों को पुष्प माला, अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. आयोजन टीम के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही है. प्रत्येक टीम को छह छह ओवर का मैच खेलना है. फाइनल मैच दो जनवरी को खेला जायेगा. स्वागत भाषण राजस्व अधिकारी निर्भय कुमार सिंह ने किया. वही संचालन उदयकांत चौधरी ने बड़े ही शानदार तरीके से कॉमेंट्री किया. जिससे खिलाड़ियों व ग्रामीणों को काफी आनंद आया।

मैच में लोजपा जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सह बरांव मुखिया ददन पासवान, मझिआंव मुखिया अनिल कुमार, पूर्व मुखिया हरिद्वार प्रसाद, प्रतिनिधि संजीव कुमार, शिक्षक बिमलेश सिंह, उत्तम सिंह, रंगू सिंह, सुनील सिंह, उद्घोषक अनिल विश्वास,आकाश बाबा, टीपीएल कमेटी आयोजक निर्भय प्रताप सिंह, हिमांशु कुमार, मनोज सिंह, जितेंद्र कुमार, दिल किशोर कुमार अंबुज, उदय कांत चौधरी, मुकेश कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह आदि लोगों मौजूद थे।

