दिनारा (रोहतास) राज्यव्यापी राष्ट्रीय जनता दल चुनावी अभियान कार्यक्रम के तहत प्रखंड राजद का अध्यक्ष का चुनावी प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक काबुल खां, विधायक विजय कुमार मंडल एवं नवनिर्वाचित विधान पार्षद अशोक कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस चुनावी प्रक्रिया में दिनारा प्रखंड के सभी डेलीगेट सदस्यों ने हिस्सा लिया। डेलीगेट सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए प्रखंड राजद अध्यक्ष पद पर सुभाष सिंह चौहान को निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ रामेश्वर सिंह एवं संचालन संतोष कुमार सिंह ने की। विधायक विजय कुमार मंडल ने सुभाष सिंह चौहान को दिनारा प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किए जाने को सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया और उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को शीघ्र कमेटी गठित कर सरकार एवं दल की नीतियों संदेशों और जनहित में किए गए जा रहे कार्य को जन- जन तक पहुंचाने तथा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार पाण्डेय ने सुभाष सिंह चौहान को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की। इनके कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में दल का संगठनात्मक ढांचा काफी सशक्त एवं मजबूत होगा और सामाजिक न्याय की ताकत को बल मिलेगा। बधाई देने वालों पूर्व प्रदेश राजद महासचिव डॉ सरोज कुमार गुप्ता, कन्हैया शर्मा, बद्री सिंह, विजेंद्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, भरत सिंह, धनजी सिंह, डॉक्टर मुन्ना कुशवाहा, दयाशंकर, रामपुर मुखिया परशुराम यादव, मुन्ना यादव, सत्येंद्र चौधरी, शिवकुमार सिंह, संजीव यादव, चंद्र भूषण सिंह, ओंकार सिंह यादव, डॉ श्रीकांत, तेज नारायण पाल इत्यादि शामिल हैं ।

