डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन सोन। पटना- राजद के विधायक सुधाकर सिंह के बयान को लेकर बिहार में एक बार फिर सियासी घमासान मचता दिखाई दे रहा है। दरअसल, सुधाकर सिंह ने रविवार को भभुआ में हुई किसान महापंचायत में विवादित बयान दिया था। इसे लेकर एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने सुधाकर पर हमला बोला है। वहीं दुसरी ओर कांग्रेस पार्टी भी बचाव की मुद्रा में आती दिखाई दे रही है। जदयू विधान पार्षद खालिद अनवर ने हमला बोलते हुए कहा कि सुधाकर सिंह किसी मानसिक बीमारी के शिकार हो गए हैं।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और अधिकारी सेवक है।अधिकारी से संयम तरीके से बात करने की जरुरत है।खालिद अनवर ने कहा कि किसान के लिए बिहार सरकार बेहतर काम काम कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस ने सुधाकर सिंह के उकसाने वाले बयान से किनारा कर लिया ।कांग्रेस नेता समीर कुमार सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को बेकार की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए ।उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ टिप्पणी करना ठीक नहीं है। बिहार में अफसरशाही हावी है, सरकार मामले को देखेगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व कृषि मंत्री व विधायक सुधाकर सिंह ने रविवार को एक मंच से जनता को संबोधित करते हुए अधिकारियों को लेकर कहा था कि मुंह पर थुक दो, अधिकारी को फटे जूते की माला पहनाओ। कानूनी करवाई कुछ नही होगी। सुधाकर सिंह के इसी बयान के बाद सियासत गर्मा गई है।

