बिक्रमगंज (रोहतास) निर्जला उपवास 24 घन्टे रहकर सुहागन महिला ने गुरूवार को नहान श्रृंगार कर पति की दीर्घायु उम्र के लिए हरितालिका तीज व्रत किया। जिस व्रत को लेकर व्रतियों ने भगवान शिव व मां पार्वती सहित भगवान श्रीगणेश की देर शाम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सभी सुहागिन महिलाओं ने भगवान को नये परिधानों से सजाकर धजाकर षोडशोपचार विधि से पूजा उनकी उपासना की। देर शाम पूजन दौरान व्रतियों ने पूजा सामग्री तहत अक्षत, रोरी, चंदन, कुमकुम, पुष्प, मदार के पुष्प,धतूरा के पुष्प, बेल्वपत्र, श्रीफल, भस्म, भांग, दूध, फल व मीठा सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों को लेकर चढ़ावा के रूप में चढ़ा रात्रि जागरण कर अखंड सौभाग्य प्राप्ति का आशीर्वचन प्राप्त किया। इस व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं के साथ – साथ कुवांरी कन्याओं के द्वारा भी पूजा अर्चना करने का विधि विधान भी बताया गया है। इस संदर्म में व्रति गुड़िया देवी, नंदनी देवी, रितिका देवी, सारिका देवी, सिंपल देवी,डॉ० सुनिला सिंह, डॉ० रूपम ने बताया कि यह पर्व पति की लंबी आयु , समृद्धि व अन्य कामनाओं की पूर्ति के लिए किया जाता है। इस दिन निर्जला व्रत रखने का भी विधान बताया गया है।

