डिजिटल टीम, भभुआ। विधानसभा चुनाव में भले ही दो साल का समय बचा हो। लेकिन दावेदार मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर चुके हैं। बिहार के भभुआ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा से चुनावी जीत हासिल करने का दावा सुप्रीम कोर्ट के वकील अनिल कुमार दुबे ने किया है। आज एक प्रेस वार्ता के दौरान अपने समर्थकों के साथ उन्होंने यह बात कही। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने वाले अनिल आज मीडियाकर्मियों के सामने किसानों की समस्याओं के लेकर सामने आए थे।

