तिलौथू ।

रेलवे सुरक्षा बल ने साइबर कैफे से अवैध तरीके से रेल टिकट बनाने वाले दो लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। बताया गया िक दिलीप गुप्ता तिलौथू जगदेव चौक स्थित राज डॉट कॉम नामक साइबर कैफे चलाता है। दूसरी गिरफ्तारी प्रमोद कुमार की हुई है जो जगदेव चौक पर रेल टिकट की कालाबाजारी करता है। आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि तिलौथू बाजार के दो सदर साइबर कैफे पर छापेमारी कर अवैध तरीके से रेल टिकट बनाने वाले दोनों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
