डेहरी ओन सोन (रोहतास). स्थानीय ऐनिकट, झारखंडी मंदिर के समीप दुसाध जागृति एवं सांस्कृतिक चेतना मंच ने वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जी महाराज की जयंती धुमधाम से मनाया। सबसे बाबा चौहरमल की नवनिर्मित प्रतिमा स्थल को फूलों से सजाया गया, बाबा लाल जी पासवान के द्वारा विधिवत पूजन,हवन किया गया। हवन में गिरिजाधारी पासवान, संजय पासवान हरेराम पासवान, बिनोद बाबा , विश्वास पासवान, अमित पासवान, काश्मीर, विकास दीपू,कृष्णा सहित कई लोगों ने हवन किया। मंच के अध्यक्ष संजय पासवान ने कहा कि वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जी महाराज हमारे पूर्वज थे। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति अपनी विरासत अपने पूर्वजों को बचाना हमारा लक्ष्य है। संस्कृति और विरासत और सभ्यता को बचाने के लिए हमारे जितने भी महापुरुष हैं उनका अनुसरण करना, उनके गुण कर्म स्वभाव को अपने जीवन में उतारना होगा। प्रत्येक बहुजन को बाबा चौहरमल की जयंती महोत्सव का आयोजन करना चाहिए। मोकामा के आस पास रेश्मा – चौहरमल नाटक बहुत ही प्रसिद्ध है जिसके माध्यम से उनके कृतित्व को दर्शाया जाता है। बाबा चौहरमल की वीरता और महानता पर लोकगीतों की भरमार है।


उन्होंने कहा कि बाबा चौहरमल की वीरता के लंबे दस्तान है। इस मौके पर अजय पासवान, मनोज पासवान,अनुप,अनुज, जय राम पासवान, शशांक शिव शेखर लक्ष्मी पुरुषोत्तम पासवान अमरेंद्र पासवान बैजनाथ पासवान नीतीश पासवान कुलविंदर पासवान विनोद राम, सहित काफी संख्या में डेहरी अनुमंडल क्षेत्र से आए बाबा चौहरमल के अनुयाई उपस्थित थे।

