सासाराम में भी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। खाकर मौसमी सब्जियां भी काफी महंगी हो गई है। यहां तक कि परवल भी 80 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। भिंडी एवं कद्दू के दाम भी 50 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। हरी मिर्च जहां 200 किलो बिक रहे हैं। वही टमाटर की बात करें तो वह 140 से लेकर 160 रूपये तकतक बाजार में उपलब्ध है। इतना ही नहीं अदरक के भाव 400 रुपये प्रति किलो हो चुका है। वहीं धनिया का पत्ता भी 300 प्रति किलो बाजार में बिक रहे हैं। बरसात शुरू होते ही सब्जियों में ने मानो आग लग गई है। स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि सब्जियां महंगी होने से आम लोगों को भोजन में दिक्कत हो रही है। थाली से सब्जियां गायब हो रही है। ऐसे में लोग सब्जी के विकल्प की तलाश में हैं।

