पूर्वी चंपारण,10 मार्च (हि.स.)।राजस्व कर्मचारी व अंचल अधिकारी के हड़ताल पर चले जाने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। अपनी मांगो के समर्थन को लेकर अंचल के राजस्व कर्मचारी बीते 11 फरवरी से हड़ताल पर है, जिस कारण लोगों को दाखिल खारिज सहित अन्य काम रिपोर्ट नहीं होने के कारण तो बाधित हो ही रहा था, कि बीते दो दिनों से अंचलाधिकारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। इस कारण अब लोगों को और परेशानी बढ़ गई है दाखिल खारिज सर्वे चकबंदी,आय व आवास प्रमाण पत्र या अन्य कार्यों के लिए सदूर गांवो से प्रखंड पहुंच रहे लोग निराश होकर लौट रहे है।

अंचल अधिकारी के कार्यालय में ताला लटकता मिल रहा है।वही जिले में पदस्थापित कई अंचलअधिकारियो ने बताया कि सरकार व विभाग के वादा खिलाफी के कारण बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन के लिए हड़ताल जारी रहेगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार
