मुंबई, 01 मार्च (हि.स.)। अकोला जिले के तेलहारा में मालेगांव बाजार रोड पर रविवार को एक तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई। तेलहारा पुलिस स्टेशन की टीम तीनों बच्चों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर में तीनों स्कूली छात्र मोटरसाईकिल से जा रहे थे। अचानक उनकी मोटरसाईकिल बिगड़ गई , जिससे तीनों मोटरसाईकिल को सडक़ के किनारे खड़ी कर पास ही खड़े हो गए थे। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया । इस घटना से मालेगांव बाजार इलाके में मातम पसर गया है और गांव वालों ने गहरा दुख जताया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आगे की छानबीन कर रही है। इस घटना में मृतकों की पहचान साई रामेश्वर वैष्णव (13), दर्शन रामेश्वर वैष्णव (16) और गणेश दीपक अप्टुरकर (17) के रुप में की गई है ।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव
