सिलीगुड़ी, 9 फरवरी (हि.स)। सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महानंदा कैनाल के पावर हाउस स्थित झमकलाल जोत से सोमवार को शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह से ही शव बालू के चर पर पड़ा था। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। हालांकि, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

