
अनूपपुर, 02 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में विगत चार दिनों से तीन हाथियों का समूह दो अलग-अलग भागों में बट कर खेतों में खडी फसलों को नुकसान पहुंचा रहें हैं। एक हाथी ग्राम पंचायत अमगवां के डोंगरीटोला में गेहूं की फसल को को खाया, दो हाथियों का समूह कोषमटोला से लगे जंगल में डेरा जमाये हुए हैं।

चार दिनों से तीन हाथियों का समूह दो अलग-अलग भागों में बट कर खेतों में खडी फसलों को नुकसान पहुंचा रहें हैं। रविवार-सोमवार की रात्रि एक हाथी वन परिक्षेत्र अनूपपुर के सोनमौहरी बीट अंतर्गत ग्राम पंचायत अमगवां के डोंगरीटोला, गोहानाला के समीप गणेश सिंह की भूमि गेहूं एवं अरहर की फसल के साथ पड़ोसी रमेश राठौर खेत में गेहूं की फसल को आहार बनाता रहा, इस दौरान कई बार पटाखा हो-हल्ला एवं अन्य तरीकों से खेतों से भगाए जाने की कोशिश ग्रामीण जन करते रहे लेकिन खाने के लालच के कारण यह हाथी लोगों के भगाए जाने पर कुछ दूर पर लेंटाना की झाड़ियों एवं बांस के जंगल में छिप जाता और फिर फसल को घंटे तक पेट भरने बाद सोमवार की प्रात: 4 बजे सोनमौहरी के जंगल में डेरा जमा लिया हैं।
वहीं दो हाथियों का समूह रविवार की सुबह वन परिक्षेत्र जैतहरी के वन बीट धनगवा के झण्डीटोला जंगल जो ग्राम पंचायत के क्योटार के कुसुमहाई ग्राम पंचायत पड़रिया के गोढाटोला, भलुवान घर टोला एवं ग्राम पंचायत कुकुरगोंड़ा के बड़का टोला, मंटोलियाटोला, कोषमटोला से लगे जंगल में डेरा जाये हुए है। जो गत रात्रि जंगल से नहीं निकले। जिनकी हाथी गस्ती दल एवं ग्रामीणों ने हाथी के अचानक निकलने की प्रतीक्षा में रतजगा करते रहें। सोमवार की रात दोनों हाथी किस गांव टोला मोहल्ला में कहर बरसाएंगे यह रात होने पर ही पता चल सकेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला
