
अनूपपुर, 12 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के दो थाना क्षेत्र बिजुरी और रामनगर में लंबे समय से फरार चल रहे 12 वारंटियों की गिरफ़्तार किया हैं। बिजुरी पुलिस द्वारा 04 स्थायी, 01 वसुली और 01 गिरफ्तारी वारंटी वहीं रामनगर थाना में 03 स्थायी गिरफ्तारी वारंट, 01 वसूली वारंट (पत्नी के भरण-पोषण संबंधी) तथा 02 गिरफ्तारी वारंट तामील कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया

थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह ने गुरुवार को बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय कोतमा के धारा 294,323,506,34 ताहि के स्थाई वारंटी 30 वर्षीय राकेश साहू निवासी नन्दगांव, धारा 34ए आबकारी एक्ट के स्थाई वारंटी 45 वर्षीय रामबिहारी जायसवाल पुत्र मिठ्ठु जायसाल निवासी पडरीपानी बिजुरी, धारा 13 जुआ एक्ट के स्थाई वारंटी संतोष कुमार पटेल पुत्र नत्थु पटेल निवासी माईनस कालोनी बिजुरी, धारा 304ए, 288 भादवि के स्थाई वारंटी प्रेमचन्द गुप्ता निवासी भगता, धारा 294, 323, 506, 34 ताहि के गिरफ्तारी वारंटी लीलाबाई पाव पति राजकुमार पाव निवासी भालुगुडार, न्यायालय अमनदीप सिंह छावडा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय कोतमा के धारा 125(3) हिन्दू गोद रखरखाव अधि. 1956 के 4,60,000 रुपये का वसुली गिरफ्तारी वारंटी नीलेश श्रीवास्तव निवासी ग्राम बिछिया थाना अमलाई जिला शहडोल को गिरफ्तारी किया गया।
रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि गतरात्रि थाना रामनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त के दौरान न्यायालय से जारी वारंटों की तामील करते हुए कुल 03 स्थायी गिरफ्तारी वारंट, 01 वसूली वारंट (पत्नी के भरण-पोषण संबंधी) तथा 02 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।
स्थायी वारंटी में पप्पू चौधरी पिता अंगद चौधरी, निवासी सेमरा,धारा 13 जुआ एक्ट,पूरन प्रसाद उर्फ गंगा कॉल पिता सोहनलाल कॉल, निवासी राम मंदिर धारा 323, 506, 34 भादवि एवं सम्राट कॉल पिता शंकर कॉल, निवासी आरटीओ बैरियर रामनगर धारा 13 जुआ एक्ट। वसूली वारंटी भुवनेश्वर केवट पिता लोकनाथ केवट, निवासी आमडाड (पत्नी के भरण-पोषण संबंधी प्रकरण), गिरफ्तारी वारंट रवि प्रकाश केवट पिता सुंदरलाल केवट, निवासी रेवउदा धारा 13 जुआ एक्ट, छबलु बंसल पिता भोगीलाल बंसल, निवासी आमडाड — धारा 13 जुआ एक्ट में गिरफ्तारी किया गया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला
